पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान ट्रक और ऑटो तालाब में गिर गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो में लगभग 12 लोग सवार थे। इस दर्दनाक घटना में ऑटो में सवार सात की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को जेसीबी के जरिए सभी शवों को निकलना पड़ा। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार की है।
पटना में रविवार (23 फरवरी) की रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. बालू लदे ट्रक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी. इसके बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गईं. घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र की है. मसौढ़ी पितवांस मार्ग के नूरा बाजार के पुलिया के पास हुए हादसे के बाद ट्रक के नीचे टेंपो दब गया. अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं. एक-दो और लोग दबे हैं. ऐसे में शव मिला तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घटना रात के 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है. टेंपो मसौढ़ी की ओर से नौबतपुर की ओर जा रहा था.
अचानक टूट गया ट्रक का एक्सल
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नजदीक के गांव खराट से प्रत्येक दिन लोग मजदूरी करने के लिए पटना जाते थे और काम कर के देर रात अपने घर लौट आते थे। रविवार देर रात भी सभी लोग ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पितवांस की ओर से जा रहे ट्रक का एक्सेल टूट गया और गाड़ी असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन थी तालाब में जा गिरे।
हादसे में मरने वालों की लिस्ट
- टेंपो ड्राइवर सुशील राम, उम्र 30 वर्ष, हासांडीह, पिता- शत्रुघ्न राम
- रमेश बिंद, उम्र 40 वर्ष, डोरीपर, पिता- शिवनाथ बिंद
- विनय बिंद, उम्र 40 वर्ष, डोरीपर, पिता- संतोषी बिंद
- मतेंद्र बिंद, उम्र 30 वर्ष, डोरीपर, पिता- भुलेटन बिंद
- उमेश बिंद, उम्र 40 वर्ष, डोरीपर, पिता- सोमर बिंद
- उमेश बिंद, उम्र 30 वर्ष, बेगमचक, पिता- मछरू बिंद
- सूरज ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, बेगमचक, पिता- अर्जुन ठाकुर
