(आर.बीसिंह)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर नारे बाजी करते हुए सदन में धरने पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को शांत कराने का प्रयास किया गया किंतु शांत न होने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के सदस्यों को बाहर जाने के लिए कहा। इस बीच सदन की कार्रवाई बाधित हुई और हंगामा न रुकने पर उन्होंने सदन को अपराह्न 2 तक के लिए स्थगित कर दिया।
सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूछा-नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का सम्मान तो बहुत किया। समाजवादी पार्टी वाले नेताजी की हर बात मानते हो? क्या वह बात भी मानेंगे? लड़कों से गलती हो जाती है।इसके बाद विधानसभा में समाजवादी पार्टी विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। महाना ने कहा कि हर बात को निगेटिव मत लीजिए और इस बीच नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि ताकि विवाद हो जाए। इसके बाद वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी सबके आदरणीय नेता हैं। किसी का नाम नहीं लिया गया है। हंगामा चलता रहा, फिर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना खड़े होकर सदन में विधायकों को बैठने के लिए कहा। विपक्ष से उन्होंने कहा कि आप बताइए तो क्या कहा गया है, गलत कहा है। हम उनसे माफी मांगवाएंगे, लेकिन सदस्य नहीं माने और हंगामा करते रहे।
अब तक खास खबर:
लखनऊ। सदन में हंगामे पर बोले मनोज पांडेय, सपा को ऐसा नहीं करना चाहिए, सदन को चलने देना चाहिए था: मनोज पांडेय
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा का बयान, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत जो सड़कें को खोदी गई हैं’, ‘उसमें काम पूरा नहीं हुआ। इस मुद्दे को भी उठाएंगे’, ‘हम 350 सीटों पर लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ चुनाव लड़ेंगे और 2027 में सरकार बनने जा रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन में ब्रजेश पाठक के बयान पर भड़का विपक्ष, सपा विधायक सदन में धरने पर बैठे, ब्रजेश पाठक के बयान से नाराज हैं सपा विधायक , विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायकों को निर्देश दिये , सपा विधायकों को सदन से बाहर जाने का दिया निर्देश, सरकार के खिलाफ सदन में जबरदस्त नारेबाजी, ब्रजेश पाठक द्वारा सदन में टिप्पणी पर हंगामा, मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी पर हंगामा, सपा विधायकों का हंगामा,ब्रजेश पाठक का इस्तीफा मांगा
लखनऊ। सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित, ब्रजेश पाठक के बयान पर भड़का विपक्ष, विपक्ष के भारी हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित
लखनऊ। विधानसभा के पास आत्मदाह करने का प्रयास, महिला,पुरुष ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, विधानसभा के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने बचाया, कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं दोनों पीड़ित, पुलिस दोनों को हजरतगंज थाने लेकर गई
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, प्रयागराज-कौशांबी मार्ग पर हुई बस दुर्घटना, बस दुर्घटना अत्यंत दु:खद है, डीएम व एसपी, से वार्ता कर निर्देश दिये हैं, घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं, ‘प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है’, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालु स्वस्थ हों’
लखनऊ। यूपी सदन में ब्रजेश पाठक का जवाब, अगर पॉइंटेड सवाल पूछेंगे तो जवाब देंगे-पाठक, सभी 18 सवाल का जवाब हम देंगे-ब्रजेश पाठक, ‘जो परियोजनाएं हैं उनको क्रियान्वित किया जाता है’, आशा वर्कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं-पाठक, ‘वर्तमान में 6000 से लेकर 11000 तक मिलते हैं’, 11000 तक रुपए हमारी सरकार देती है-पाठक, 2025-2026 में 3000 करने का प्रावधान है-पाठक, सरकार ने इनका जीवन बीमा सुविधा दे रखा है-पाठक
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, अखिलेश के गंगा को धुलवाने वाले बयान पर बोले, वो एक सामंतवादी परिवार से हैं-केशव मौर्य , ‘वो खुद को असहाय दिखाने का प्रयास कर रहे हैं’ , महाकुंभ को लेकर टिप्पणी पर केशव मौर्य ने कहा
‘महाकुंभ पर पीएम ने जो बात कही है वो सही है’ , कुछ नेता महाकुंभ को बदनाम करने में जुटे हैं-केशव, जनता उनसे जरूर हिसाब लेगी-केशव प्रसाद मौर्य, ये करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है-केशव
लखनऊ। कांग्रेस नेता आराधना मोना मिश्रा का बयान, आराधना मिश्रा ने सत्ता पक्ष पर जमकर बोला हमला, बजट व यूपी के विकास को बताया छलावा
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान, अखिलेश यादव इतने बेचैन क्यों हैं, वह एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने इतने सारे लोगों के लिए परेशानी पैदा की , अब वह ऐसी बातें कर रहे हैं, जैसे कि वह किसी भी सुविधा से वंचित हैं, उन्होंने कुछ अच्छे कर्म किए होंगे, ‘उन्हें गंगा में पवित्र स्नान करने का मौका मिला’
