अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

शादी समारोह से खाना बनाकर वापस लौट रहे थे घर

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर मालिनकुआं के पास बीती रात शादी समारोह से वापस घर जा रहे युवकों की बाइक आवारा मवेशी से टकरा गई । इस टक्कर से वे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को रौदते हुए निकल गया । जिससे दो सगे भाई आदिल (15), अरबाज (15) और उनके मौसेरे भाई सरफराज (23) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों भगवंतनगर के वार्ड नंबर 3, गल्ला मंडी के निवासी थे। दूसरी बाइक पर सवार अफताब और अरमान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि सभी युवक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करते थे। वे रायबरेली जिले के पठई गांव से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। बिहार थाना प्रभारी सुब्रत तिवारी के अनुसार, पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *