फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने याकूतगंज गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 131 गौवंश पाये गये, जिनमें से 65 गाये, 37 नंदी, 17 वछिया, 12 वछड़े है। गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 13 बीघा भूमि पर हरा चारा बोया गया है, गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 05 केयर टेकर नियुक्त है। डीएम ने सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने, छाया के लिये पीपल, बरगद, पाकड़ के पेड़ लगाने व डॉ0 की विजिट समय से कराने के निर्देश दिये। डीएम ने गौशाला के किनारे मनरेगा द्वारा निर्मित तालाब को मानक के अनुसार गहरा कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व संबंधित उपस्थित रहे।
डीएम ने याकूतगंज गौशाला का किया निरीक्षण
