शहर कोतवाली में महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कोतवाली में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय व क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामील ने व्यापारियों से सौहार्द पूर्ण त्यौहार मनाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं नवरात्रि, ईद आदि त्योहार आने वाले है। सभी लोग गंगा-जमुनी तहजीव बनाये रखे और त्योहार अच्छे से मनाये। किसी ने भी हुड़दंग मचाया या अराजकता फैलायी तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। शिवरात्रि पर पण्डाबाग रोड पर ई-रिक्शा नहीं चलेगें, डायवर्ट किये जायेंगे। शिवरात्रि पर पण्डाबाग मंदिर व कोतवालेश्वर मंदिर एवं नितगंजा महादेव मंदिर पर भीड़ रहती है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। सभी लोग त्योहारों को सौहार्द पूर्ण मनाये और शांति का वातावरण बनाये रखे। इस दौरान फेडरेशन ऑफ व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, राजू गौतम, इखलाक खान, मुकेश गुप्ता, अनुपम रस्तोगी, कुक्कू चौहान, सौरभ शुक्ला, रचित अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, एके मिश्रा, संजू वर्मा, धीरज सारस्वत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *