पुलिस पर तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर दशहत फैलने के उद्देश्य से फायरिंग की। पीडि़त जब थाने में प्रार्थना पत्र देने गया, तो पुलिस ने प्रार्थना पत्र बदलवा दिया।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी राहुल सिंह ने बताया कि कल शाम मैं घर से खाना खाकर निकला और दरवाजे पर लगे हैण्डपम्प पर हांथ पैर धोने लगा। इसी बीच मेरे गाँव के ही वीरप्रताप उर्फ बन्टी, आदित्य प्रताप उर्फ रिंकू, विजय प्रताप उर्फ विक्की पुत्रगण नरेन्द्र, नरेन्द्र पुत्र रामदयाल आदि ने मेरे गले में गमछा डालकर जमीन पर गिराकर मुझे लाठी-डण्डों व टकोरा से मारने लगे। जब मैं जोर-जोर से चिल्लाया, तभी शोर शराबा सुनकर मेरे भाई व पिता ने दौडक़र बचाने की कोशिश की, तभी मेरे ऊपर आदित्य प्रताप उर्फ रिंकू ने फायर कर दिया। जिससे मैं बाल-बाल बच गया। इनसे मेरी पुरानी रंजिश चल रही है। जब मैं तहरीर देने थाने पर गया, तो मुझे सुबह बुलाया। जब मैं सुबह थाने गया, तो दरोगा ने कहा कि तहरीर बदलवा लो और मारपीट का मेडिकल कराकर मुकदमा लिखा लो, क्योंकि विपक्षी दबंग एवं झगड़ालू किस्म के लोग हैं। खबर लिखे जाने तक कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत नही की गई है।
रंजिशन दबंगों ने युवक को पीटा, की फायरिंग
