एकात्म अभियान कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों ने लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एकात्म अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत फतेहगढ़ आरआरसी के ग्राउंड में आर्मी के अधिकारियों व प्रथम ध्यान सत्र आयोजित किया गया। महरूपुर सहजू स्थित श्रीरामचंद्र मिशन, हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट से आये जोनल समन्वयक डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव और उनकी टीम ने बताया कि पदम् भूषण एवं संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 कमलेश डी पटेल दाजी चाहते हैं कि देश के कोने-कोने में अध्यात्म पहुंचे। सम्पूर्ण मानवता के लिए चलाए जा रहे एकात्म अभियान के माध्यम से हर दिल ध्यान, हर घर ध्यान की अवधारणा पूरी हो सकती है। इसी के तहत गुरुवार को फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थित आर्मी के मैदान में एकात्म अभियान के अन्तर्गत सेना के ७३ अधिकारियों ने प्रथम ध्यान सत्र में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *