पीठासीन अधिकारी को बूथ के अंदर मारपीट कर फाड़े कपड़े

समृद्धि न्यूज़ नवाबगंज | मतदान के दौरान दबंगों ने पीठासीन अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा फाड़ दिए कपड़े पीठासीन अधिकारी को बचाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया मामला नवाबगंज नगर पंचायत के गनीपुर पुराना बूथ संख्या 13 कक्ष संख्या 12 में पीठासीन अधिकारी राजेश यादव ड्यूटी पर तैनात थे इस दौरान दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी|इस दौरान एक दरोग़ा भी घायल हो गए बूथ के अंदर मारपीट की पुलिस कड़ी सुरक्षा में पीठासीन अधिकारी को अपने साथ ले गई वही निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया लाठीचार्ज के दौरान एक प्रत्याशी पति भी भगदड़ में गिर गए मामूली चोटें आई क्षेत्र में चर्चा है कि जिस पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट की बात सामने आई है एक निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवा रहे थे लेकिन इस संदर्भ में अभी किसी भी अधिकारी ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *