एसपी के आदेश पर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चार पहिया गाड़ी खरीदने में पैसे कम पडऩे पर भांजे ने मामा से दो लाख रुपये उधार लिये और लौटाकर वापस नहीं दिये। इस बात की शिकायत मामा ने पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। दी गई तहरीर में पीडि़त मामा राममूर्ति पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी भखरामऊ जयनारायन वर्मा रोड फतेहगढ़ ने दर्शाया कि उसका रिश्ते में भांजा बबलू उर्फ राकेश पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मझोला दरियाबगंज ने गाड़ी की खरीद में 2 लाख रुपये कम पडऩे पर पीडि़त से रुपये उधार लिये। जब पीडि़त ने रुपये वापस मांगे तो बबलू टाल मटोल करने लगा और रुपये वापस नहीं दिये। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *