समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें: मुन्नालाल शर्मा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोकाश पांचाल ब्राह्मण विश्वकर्मा समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मुन्ना लाल शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट होकर सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भागीदारी करनी चाहिए। महामंत्री रामऔतार शर्मा ने कहा कि समाज को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि बच्चे शिक्षित होकर हमारे समाज का उत्थान कर सके। वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट होकर शिक्षा व राजनीति में सक्रिय होना पड़ेगा और लोगों को जोडऩा होगा। जिससे समाज को नई दिशा मिल सके। रावेन्द्र शर्मा, एसडी शर्मा ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर महेश चन्द्र शर्मा, विनीत शर्मा, सुशील शर्मा, पंकज शर्मा, गोविन्द शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, शिवकुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, बृजनाथ शर्मा, विजय शर्मा, रामू शर्मा, अजय कुमार शर्मा, शिवम शर्मा, सुभाष चन्द्र, सर्वेश कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राजपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *