फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वल्र्ड स्कूल में बच्चों को परीक्षा परिणाम वितरित किये गये। कक्षा १ से लेकर ८ तक के बच्चों को प्रबंधक प्रमोद कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य डा0 लकी चावला ने परीक्षा परिणाम वितरित किये और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शनिवार को परीक्षा परिणाम दिवस मनाया गया। जो बच्चे पहुंच नहीं पाये, उन्हें सोमवार को परीक्षा फल वितरित किये गये। डायरेक्टर राजीव मोहन पाण्डेय ने बच्चों से और मेहनत कर अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य लकी चावला ने कहा कि जो बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है उन्हें आगे सम्मानित किया जायेगा। बच्चों के साथ ही अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी समझे और उनके नियमित पठन पाठन प्रक्रिया को मजबूत करें। उप प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए अच्छे अंक लाने वाले बच्चों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
परीक्षा परिणाम पाकर गुरुकुल वल्र्ड स्कूल के बच्चों के खिले चेहरे
