होली मिलन समारोह में संगीत संध्या का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पं0 विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान द्वारा रेलवे रोड स्थित अनंत होटल में होली मिलन समारोह एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत शामिल हुए। आगरा से आयी गायिका कामना दुबे ने संगीत की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कवियत्री प्रीती तिवारी ने काव्यपाठ कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी धर्मों के लोग आते है, जिससे भाईचारा बढ़ता है। हमें ऐसे ही कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाना चाहिए। आदेश तिवारी एवं कार्तिकेय तिवारी ने आंगतुको का फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद राजन राय जौली, पूर्व सभासद अतुल शंकर दुबे, संजीव अग्निहोत्री, श्याम सुंदर लल्ला, सुधीर गुप्ता, श्रवण कुमार चतुर्वेदी, संदीप कुमार, सुधीर शर्मा, राधारमण अग्रवाल, लला अवस्थी, संजय गर्ग, राहुल राजपूत, सुधांशु दत्त द्विवेदी मौजूद रहे। अंत में सभी ने फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *