लोधी महासभा ने चांदी का मुकुट पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा का महेश राजपूत के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया। महासभा के प्रदेश मंत्री डा0 धर्मेन्द्र राजपूत द्वारा प्रतीक चिन्ह व शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने 51 किलों की माला पहनाकर फतेहचन्द्र वर्मा का स्वागत किया। दिलीप राजपूत ने चांदी का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया। फतेहचन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी के अलावा सभी समाजों द्वारा सम्मान किया जा रहा है। ऐसे में लोधी महासभा द्वारा जो मुझे सम्मान दिया गया इसका मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और उन्होंने कहा कि सामज के लिए हमेशा मैं तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चन्द्र राजपूत, परशुराम वर्मा, डा0 धर्मेन्द्र राजपूत, महेश राजपूत, रामलड़ैते राजपूत, अनिल सिंह राजपूत, रामाधार, अमर सिंह वर्मा, अजय राजपूत, प्रेमपाल, मगन लाल वर्मा, आजाद सिंह वर्मा, सर्वेश राजपूत मौजूद रहे। अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा ने की। संचालन परशुराम वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *