विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शराब बिक्री को लेकर बम्पर आफर का विरोध कर आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। भाजपा सरकार में शराब की बिक्री को लेकर विशेष रुप से आफर दिये गये है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं0 नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्टे्रट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शराब बिक्री पर दिये गये आफर का हम विरोध करते है। एक साथ एक बोतल फ्री ऑफर की निंदा करते है। इस तरह के आफर ने समाज को नैतिक रुप से कमजोर किया है। राज्य के नागरिकों के साथ स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए खतरा है। यह योजना में शराब के रुप में प्रोत्साहन किया जा रहा है। समाजिक और आर्थिक असमानतायें बढ़ रही है। यह योजना हमारे युवाओं के लिए एक नकारात्मक संदेश भेजती है और शराब की लत को बढ़ावा देती है, जो स्वास्थ्य और समाज के लिए घातक है। प्रदेश भर में कई शराब दुकानों पर लोगों में होड़ मच चुकी है, वे बंपर ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं। जिससे कानून व्यवस्था के बिगडऩे का भी लगातार खतरा बना हुआ है। सरकार को शराब के सेवन को लेकर गंभीर होना चाहिए। शराब से घटनायें बलात्कार व झगड़ा बढ़ते है। यह सरकार समाज को गड्ढे में ले जाने वाला काम कर रही है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। शराब के कारोबार को शीघ्र बंद किया जाये और इसके दुष्परिणाम रोकने के लिए कदम उठाये जाये। इस मौके पर अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, चन्द्रप्रकाश सक्सेना, साहब सिंह शाक्य, जगतपाल सिंह, प्रताप सिंह यादव, यादव सिंह शाक्य, अंकुश चौहान, देवेंद्र यादव, अंकुश, हरिश्चंद्र राजपूत, सचिन यादव, विकास राठौर, कंचन यादव, सनी राजपूत, राहुल यादव, अमन राजपूत, अंकित शाक्य, वैभव प्रताप शाक्य, केपी सिंह, गुलशन शाक्य, राघवेंद्र यादव, नवीन शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
शराब बिक्री के बम्पर आफर के विरोध में उतरी आम आदमी
