फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कंपोजिट विद्यालय बदनपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता चौहान एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक एवं जिला मंत्री प्रवेश राठौर ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने उपस्थित ग्राम वासियों को शारदा प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया एवं जिला मंत्री प्रवेश राठौर ने गुरुजनों के उनके जीवन में योगदान को बच्चों को कभी न भूलने की सलाह दी। विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 8 में प्रथम तीन स्थानों पर आए हुए बच्चों को पुरस्कार दिया गया। साथ ही अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका सुनीता चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मयंक दुबे, विनोद कुमार मिश्रा, सुधा वर्मा, सुशील कुमार, लोकेश पाण्डेय, कल्पना पाण्डेय, भानु प्रताप सिंह, कामिनी सिंह, अनुपम दुबे, राजेश कुमार, रेखा अवस्थी, प्रबंध समिति की अध्यक्ष माया देवी, अलका सिंह एवं आंगनवाड़ी स्टाफ एवं रसोइया मौजूद रहे।
कम्पोजिट विद्यालय बदनपुर में शारदा संगोष्ठी सम्पन्न, बच्चे हुए सम्मानित
