किसान दिवस में आयी समस्याओं के समाधान के डीएम ने दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्टे्ट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए किसान दिवस में अवगत कराया गया कि सहकारी आलू खरीद केंद्र सफेद हाथी साबित हुए। किसी भी किसान के आलू की खरीद इन केंद्रों पर नहीं की गई। किसानों ने मंूगफली क्रय केंद्र जनपद में खुलवाये जाने की मांग की।
कृषक शिव प्रताप ने कहा कि अधिक बिजली के बिल आने से किसान परेशान है। उनमें सुधार कराया जाये। इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिये। कृषकों द्वारा मृदा परीक्षण ब्लाक स्तर पर कराये जाने व जैविक खेती कराये जाने के संबंध में प्रस्ताव दिया। आलू की बिक्री के लिए खुली बैठक में बोली तथा ब्लाक राजेपुर में ट्यूबवेल से सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने की मांग की गई। वहीं जहानगंज में बिजली की उपलब्धता न होने की शिकायत की गई। इसके अलावा सहकारी समितियों में लाभांस न मिलने, छुट्टा जानवरों की समस्या, चकबंदी न कराये जाने, पट्टा आवंटन, पानी की सप्लाई न होने, बीज वितरण व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समय पर बीमा कराये जाने की मांग की गई। इस मौके पर जानकारी दी गई कि 22 मई से 10 जून तक समस्याओं के समाधान के लिए कैम्प लगाये जायेंगे। डीएम ने निर्देशित किया कि किसान दिवस में आयी शिकायतों की निस्तारण संबंधित विभाग त्वरित तरीके से करें। इस मौके पर सीडीओ, सीएमओ, वनाधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, मण्डी सचिव, वैज्ञानिक एवं विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *