फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने गये महिला मरीज के पति का डाक्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो डाक्टर ने अपने साथियों सहित उसकी कमरे में बंधकर पिटाई की। इस बाबत पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक सहित चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र राजाराम निवासी नरकसा १६ मई को अपनी पत्नी काजल का इलाज कराने भारत नर्सिंग होम गया। जहां मौजूद डाक्टर रिजवान व डा0 इमरान पुत्रगण नासिर, सलमान व सारिक पुत्रगण नासिर ने कमरे में बंध करके मारपीट की। पीडि़त ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि मारपीट में पीडि़त के काफी चोंटे आयी है। पुलिस ने डा0 रिजवान, इमरान, सलमान, सारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
मारपीट के मामले में दो चिकित्सकों सहित चार पर मुकदमा दर्ज
