
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लगातार तीसरी बार नगर पालिकाध्यक्ष चुनी गयी वत्सला अग्रवाल ने ऐतिहासिक बढ़पुर मंदिर पहुंचकर मां शीतला के दरबार में माथा टेंका और चांदी का मुकुट चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जो भी हो सकेगा मंदिर के लिए किया जायेगा। मंदिर की व्यवस्था को सुचारु और स्वच्छ बनाने के लिए नई मंदिर कमेटी को साधुवाद दिया। मंदिर के पुजारी विक्की ने चेयरमैन को मां की चुनरी उड़ाकर आशीर्वाद दिया। चेयरमैन ने मंदिर के सभी देवी-देवताओं के आगे माथा टेंकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष वीर प्रकाश कटियार, महामंत्री सचिन कटियार, अंकुर कटियार, अमन कटियार, आशीष यादव, शिवम आदि लोग मौजूद रहे।
