एडी बेसिक के निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। एडी बेसिक ने स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें छात्र पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दे पाये। वहीं शिक्षिका भी एडी बेसिक के सवालों का जवाब नहीं दे पायी।
नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककियोली के कम्पोजिट संविलियन विद्यालय की समीक्षा करने पहुंचे। एडी बेसिक राजेश वर्मा जैसे ही कक्ष में घुसे वहां छात्रों को शिक्षिका सोनम कुमारी पढ़ा रही थी, तभी एडी बेसिक राजेश वर्मा में बच्चों से कुछ सवाल पूछे। जिनका जबाव बच्चे नहीं दे सके। वहीं शिक्षिका से भी कई सवाल लगातार दागे, लेकिन किसी भी सवाल का उत्तर शिक्षिका नहीं दे सकी। जिस पर एडी बेसिक राजेश वर्मा का पारा चढ़ गया और उन्होंने शिक्षिका को खरीखोटी सुनाईं। वही खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा को भी शिक्षा की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। विद्यालय में विज्ञान किट के बारे में जानकारी की गई, तो खंड शिक्षा कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के लिए दो किटें दी गई थीं। जिसमें मौके पर एक ही किट से शिक्षक पढ़ाई कर रहे थे। जिस पर भी एडी बेसिक ने नाराजगी व्यक्त की तथा खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षा का रवैया सुधारने की चेतावनी दी। इस मौके पर एडी बेसिक राजेश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, प्रधानाध्यापक ओंकार सिंह, अध्यापक इमरान शेर, किशन पाल सिंह, रणवीर सिंह, कंचन कुमारी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *