
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गेहूं क्रय केन्द्र एस0एस0एस0 गांधी ब्लाक राजेपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी बाल मुकुन्द सिंह द्वारा बताया गया कि गुरुवार को 12 केन्टल गेहूं खरीदा गया है, दो किसानों से और बात हुई है, उनका भी आज ही गेहूं खरीदा जाना है। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन कम से कम 50 से 60 कुन्टल गेहंू खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र प्रभारी स्वयं गेहूं किसानों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक गेहूं खरीदें।
