
*एक रथ ही ले जाने दिया आगे, भक्तों में व्याप्त रहा आक्रोश
प्रशासन अपनी जिद पर रहा अड़ा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिदेव महाराज जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभायात्रा को प्रशासन ने नहीं निकलने दिया। रेलवे रोड पर शनिदेव महाराज के रथ को अनुमति न होने को लेकर कई घंटों रोके रखा गया। इस बात को लेकर दबाव बढ़ता देख प्रशासन ने मात्र शनिदेव महाराज के एक रथ को आगे बढऩे दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कादरीगेट स्थित शनिदेव महाराज के मंदिर में होने वालेदो दिवसीय उत्सव के पहले दिन ऐतिहासिक पण्डाबाग मंदिर से शोभायात्रा निकाली जानी थी। जिसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जिस पर भक्तों ने तर्क दिया कि चुनाव आचार संहिता तो समाप्त हो चुकी है तो अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा रहा और भक्त अपनी जिद पर अड़े रहे। भक्तों ने यात्रा निकाली तो प्रशासन ने रोंक दिया। काफी जद्दोजहद के बाद शनिदेव महाराज का रथ आगे बढ़ा। यात्रा रेलवे रोड, चौक, लालरवाजा होती कादरीगेट शनिदेव मंदिर पहुंची जहां आरती के साथ विराम को प्राप्त हुई। आज मंदिर पर अभिषेक पूजा होगी व भण्डारे का आयोजन होगा।
