फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में दर्शाया कि धरना स्थल के समीप बने सार्वजनिक शौचालय की विगत कई महीनों से साफ -सफाई नहीं हुई है। शौचालय में भयंकर गंदगी व्याप्त है। जिससे परिसर में सभी अधिवक्ताओं को बैठना दुश्वार हो रहा है। शौचालय की गंदगी की वजह से भयंकर बीमारी फैलने की आशंका है। जिस कारण सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ. सफाई कराया जाना आवश्यक है एवं धरना स्थल पर विगत कई महीनों से खराब पड़े हैंड पंप को भी रिबोर करने की मांग की गई। साथ ही पीने के लिए समुचित पानी की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये। इस मौके पर अधिवक्ता विकास राठौर, राहुल कुमार, अखिलेश राजपूत, प्रदीप कुमार यादव, राजपाल सिंह, जीवन सिंह राजपूत, रवि शंकर कटियार, देवेंद्र सिंह चौहान, हरिओम राजपूत, रामविलास आदि मौजूद रहे।
बार एसो0 ने सार्वजनिक शौचालय की सफाई व हैण्डपंप रिबोर की डीएम से मांग
