ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को महेंद्र जाटव उम्र करीब ४२ वर्ष निवासी नरसिंहपुर कोतवाली कायमगंज कल रात ९:३० बजे शराब के नशे में रेल पटरी क्रॉस कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गयी। जिसकी चपेट में आकर महेंद्र सिंह जाटव की मृत्यु हो गयी। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर जय चन्द्र मीणा व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली एसएसआई सुरजीत सिंह यादव ने जाँच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएससाई ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। उसका घर रेलवे लाइन के पास में ही है। वह नशे का आदी था। संभवत: ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बीते वर्षों उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी। मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि उनके पति पेशे से राजमिस्त्री थे। उनकी मृत्यु के बाद अब घर के परिवारीजनों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक के एक लडक़ा मोनू व एक लडक़ी तान्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *