अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल जलकर राख

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने संपूर्ण फसल को जलाकर नष्ट कर दिया। पीडि़त ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी रियासत खान के दो बीघा खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। बुधवार दोपहर रियासत अपने घर पर था। उसी समय अज्ञात कारणों से उनके खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख खेतों में जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी रियासत को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मिट्टी, पानी, पंपसेट चलाकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक आग से फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना हल्का लेखपाल को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि हो सकता है कि किसी ग्रामीण ने बीड़ी पीकर फेंक दी हो। जिससे फसल जलकर राख हो गयी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *