सर्वदलीय बैठक में सरकार को मिला सभी दलों का समर्थन, सरकार के हर एक्शन का करेंगे समर्थन

समृद्धि न्यूज। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सर्वदलीय बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। सर्वदलीय बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले की जानकारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी दलों ने घटना की निंदा की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के किसी भी एक्शन का समर्थन करेंगे। टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि सुरक्षा चूक पर चर्चा की गई। सभी पार्टियां आतंकवाद से निपटने में सरकार के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, रक्षा मंत्री ने सीसीएस की बैठक में पहलगाम में हुई घटना और भारत सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। यह घटना बहुत दुखद है। जिससे देश में हर कोई चिंतित है, इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने भी आज और कड़ी कार्रवाई करने की मंशा जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *