दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो घायल

उन्नाव,समृद्धि न्यूज। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परियर-चकलवंशी मार्ग पर स्थित लवकुश महाविद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परियर गांव निवासी नीरज (18 वर्ष), संजय (20 वर्ष) और जितेंद्र (20 वर्ष) बाइक से चकलवंशी की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी दिशा से कानपुर नगर के बर्रा निवासी सुशील शर्मा (65 वर्ष) अपने घर जा रहे थे। लवकुश महाविद्यालय के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे में नीरज और सुशील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर कोतवाली प्रभारी एस.एन. त्रिपाठी व परियर चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *