कंपिल, समृद्धि न्यूज। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 28 हिंदू पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित भाजपाइयों व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले कर दिया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
भाजपा नेता निशांत गुप्ता के नेतृत्व शुक्रवार शाम को जुलूस निकाला गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रिंस हिंदूवादी, प्रखंड प्रमुख सन्नी राव अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। दर्जनों भाजपाइयों व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कृष्ण सहाय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से जुलूस की शुरूआत हुई। आक्रोशित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, देश के गद्दारों को फाँसी दोज-फाँसी दो के नारे लगाए। हाथों में भगवा ध्वज व तिरंगा झंडा युवाओं के सीने में धधकती आग देखते ही बन रही थी। नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान के पुतले को जूते चप्पलों से पीटा गया। फिर उसमें आग लगा दी गई। इस दौरान दीपेश कुमार, सौरभ कुमार, निकेश, अनिकेश कुमार, विशाल सिंह, चमन, अमन कुमार, सयोग, ब्रम्हदत्त, हिमांशु, अरूण कुमार, दीपक कुमार, देव कुमार, मोनू मिश्रा, विपिन गुप्ता, प्रशांत कुमार, आकाश कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पहलगाम घटना से आक्रोशित विहिप ने फूंका पाक का पुतला
