दूसरा विवाह रचाने वाली महिला को प्रेमी शास्त्री ने पीटकर घर से निकाला

नवाबगंज, समृद्धि न्यज। प्रेमी शास्त्री के साथ दूसरा विवाह रचाने वाली प्रेमिका को प्रेमी शास्त्री ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वेग निवासी रचना देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बीते 2 वर्ष पूर्व गांव में भागवत कथा करने आये प्रेमी शास्त्री अनिल कुमार पुत्र गिरीश चंद्र निवासी ग्राम नया गनीपुर के साथ प्रेम संबंधों के चलते उसने दूसरा विवाह रचा लिया था, लेकिन तभी से उसकी पहली पत्नी आए दिन मारपीट करती रहती थी। पीडि़ता के मुताबिक रविवार को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी उसका प्रेमी पति अनिल कुमार शास्त्री शास्त्री आया और पीडि़ता के साथ गाली-गलौज करने लगा।
जब उसने विरोध किया, तो शास्त्री अनिल कुमार ने पीडि़ता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान वह थाने में अचेत होकर गिर पड़ी। जिससे पुलिस घबरा गयी और पानी डालकर होश में लाने के बाद थानाध्यक्ष ने पीडि़ता को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पीडि़ता का कहना है कि वह आये दिन उसे मारपीट कर प्रताडि़त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *