चोरों ने घर में घुसकर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण किये पार


*सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस को दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने घर में घुसकर एक लाख नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम ढिलावल पोस्ट भोपत पट्टी निवासी अमित दीक्षित पुत्र अनिल कुमार दीक्षित के घर में बीती रात चोरों ने घुसकर एक लाख की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। इसके साथ ही चोर ६ मोबाइलों को भी उठा ले गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर घर के बाहर निकलते दिखायी दे रहे है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *