ब्राह्मण समाज ने बार एसो0 के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते सप्ताह सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार द्वारा भगवान परशुराम के संबंध में टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज आंदोलित है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। कार्यवाही न होते हुए ब्राह्मण समाज ने सत्यगिरी महाराज के साथ बैठक की और पुन: जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की रणनीति बनायी। फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज लामबंद हुआ था और जवाहर सिंह के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठायी थी। दस दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुन: बैठक कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने की समाज से अपील की। १३ मई को भईयन मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्टे्रट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे और जवाहर सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करेंगे। सत्यगिरी महाराज ने कहा कि किसी भी भगवान व ऋषि पर टिप्पणी करना गलत है। जो इस तरह की घटना हुई है दोबारा न हो, इसलिए कार्यवाही की जाये। इस मौके पर कोमल पाण्डेय, बाबू दीक्षित आदि लोगों ने भी कार्यवाही की मांग की है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि हमें आश्वासन दिया गया था कि कार्यवाही होगी, अभी तक कार्यवाही न होने से समाज के लोग नाराज है। मेरी जिलाधिकारी से मांग है कि कार्यवाही शीघ्र की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *