फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी के समक्ष कोतवाली कायमगंज निवासी युवती ने कोतवली में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार, सन्तोष कुमार अवस्थी, कांस्टेबिल जितेन्द्र, मुनेंद्र, सचिन व तीन अज्ञात विरुद्ध न्ययालय में याचिका दायर की। जिसमें वादिनी ने बताया कि मेरे गांव में 6 मई 2023 को शमशेर दादा की मजार पर मेला लगा हुआ था। मेले में नौटंकी लोक नृत्य का प्रोग्राम हो रहा था। जिसमें पीडि़ता अपने छोटे भाइयों के साथ मेले में गई हुई थी। इसी दौरान सिपाही जितेंद्र अश्लील हरकते करने लगा। मौके पर मेरा भाई सचिन ने विरोध किया तो पुलिस ने मेरे भाई सचिन, शिवम व मेरी बहन का लड़का अंकित को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए और उनके साथ मारपीट की तथा 151 में चालान कर दिया। पुलिस ने एक मामल और दर्ज कर दिया। पीडि़ता के पिता ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया। जिसके बाद घायलों का मेडिकल परीक्षण हुआ। पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली है।
दो उपनिरीक्षक सहित नौ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध याचिका दायर
