बकाया वसूली बढ़ाने के साथ-साथ फाल्ट रोकने के दिये निर्देश
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। दक्षिणांचल विद्युत विभाग के डायरेक्टर कामर्शियल अजय कुमार अग्रवाल ने कायमगंज रुटौल उपकेंद्र का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने बकाया वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फाल्ट रोकेने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड परिसर में ट्रान्सफार्मर व सप्लाई रूम का निरीक्षण किया तथा एक्सईएन व एसडीओ से विद्युत व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और उन्होंने संविदा कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्होंने बड़े बकायेदारों से वसूली के निर्देश दिए। वसूली न होने पर बकायेदारों के कनेक्शन काटने को कहा। उन्होंने बताया की कायमगंज डिवीजन में एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र में केवल 10-१2 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 40-45 प्रतिशत बिल की वसूली हो रही है। शहरी क्षेत्र में यह वसूली 70-80 प्रतिशत होनी चाहिए लाइन्स लॉन्स 40 प्रतिशत है। जिससे राजस्व कम आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र का राजस्व अच्छा होगा वहाँ अधिक सुविधाएं दी जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को उपकरण समस्याओं और कटौती की जानकारी उपभोक्ताओ को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हंै। इससे बिलों में खामियाँ रुकेंगी और उपभोक्ताओं को समय से मेसेज द्वारा बिल मिलेंगे। निरीक्षण के दौराने डायरेक्टर कामर्शियल अजय कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता शिव शंकर, एक्सईएन टेस्ट मोहम्मद मुशीर उल्ला, एसडीओ विनोद कनौजिया, एसडीओ मीटर शमीम अन्सारी सहित अन्य विद्युत विभाग के लोग मौजूद रहे।
दक्षिणांचल विद्युत विभाग के डायरेक्टर ने रुटौल उपकेंद्र का किया निरीक्षण
