फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमशाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 24.04.2025 की रात्रि में पीडि़त धनपाल पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ऊधौपुर थाना शमसाबाद की तहरीर आधार पर पीडि़त के घर में घुसकर ताला तोडक़र अज्ञात चोरों द्वारा घर से जेवर व अन्य सामान चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 82/2025 धारा-305(ए)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 02/03.05.2025 की रात्रि में पीडि़त मुनेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम सरपारपुर थाना शमसाबाद के घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों द्वारा घर से जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में पीडि़त मुनेश कुमार उपरोक्त की तहरीर के आधार पर दिनांक मु0अ0सं0 82८2025 धारा- 305(ए)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में थाना शमसाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जबर सिंह उर्फ अमर सिंह, धनीराम, अमित वर्मा उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चोरी का खुलासा, दो चोर माल सहित गिरफ्तार
