साइबर ठगों ने अध्यापक के खाते से उड़ाये 19 हजार

बैंक कर्मियों ने सरवर डाउन होने की बात कहकर किया चलता
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी ऋषभ सक्सेना एक निजी विद्यालय में अध्यापक हंै। शुक्रवार दोपहर ऋषभ सक्सेना के मोबाइल पर एक कॉल आया। उसमें एक युवक अपने आपको बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय लखनऊ का कर्मचारी बताकर ऋषभ सक्सेना को उनके अकाउंट के सत्यापन के लिए कहता है। जिस पर ऋषभ सक्सेना ने उसे बैंक का कर्मचारी समझ लिया। उस युवक ने सत्यापन के नाम पर ऋषभ सक्सेना का अकाउंट नंबर व आधार नंबर बताया, लेकिन आधार कार्ड के अंतिम चार अंक ऋषभ सक्सेना से पूछे। जैसे ही ऋषभ सक्सेना ने आधार कार्ड के अंतिम चार अंक बताए वैसे ही उसके खाते से 150 रुपए कट गए। फिर 10 मिनट बाद 700 रुपए कट गए। खाते से पैसे कटने के बाद वह अपने खाते से पैसे काटने की शिकायत करने बैंक ऑफ इंडिया गनीपुर जोगपुर पहुंचे, लेकिन बैंक कर्मी ने सर्वर ठीक न होने की बात कहकर ऋषभ सक्सेना को वापस कर दिया। इससे यह प्रतीत होता है कि साइबर ठगी बैंककर्मियों की मिलीभगत से हो रही है। इस तरह दो घंटे में ऋषभ सक्सेना के दो खातों से 8 बार में 19082 रुपए निकाले जा चुके हैं। ऋषभ सक्सेना ने इसकी शिकायत साइबर सेल में ऑनलाइन की है। इसी तरह साइबर अपराधी लोगों के खाते को निशाना बनाने में कामयाब हो रहे है, लेकिन प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में असमर्थ हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *