बसपा की जिला स्तरीय बैठक में की गई सेक्टर गठन की समीक्षा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय सेक्टर गठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी कानपुर आगरा एवं अलीगढ़ मण्डल नौशाद अली व सूरज सिंह जाटव की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। सेक्टर गठन की समीक्षा की और पदाधिकारियो को 100 प्रतिशत सही से गठन करने के निर्देश दिए गये। जिससे पूरा गठन विधान सभा स्तर पर करना है और बूथ बूथ पर जाकर सही सेक्टर का गठन करेंगे और 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। जिला प्रभारी विजय भास्कर व जिलाध्यक्ष विनोद गौतम ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उपेन्द्र लोधी, सीताराम, प्रेमसागर दिवाकर, विजय, राजकुमार गौतम, योगेन्द्र सिंह, रामरतन गौतम, राजीव पेंटर, सर्वेश भारती, त्रिपुरेश कुमार गौतम, अखिलेश भास्कर, देव नरायन गौतम, नबाब सिंह कठेरिया, रामऔतार गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *