दो बच्चों का जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय के लिए चयन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। श्रीराम शिक्षण संस्थान के दो बच्चों का जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय (आश्रम पद्धति) के लिए चयन हुआ। प्रबंधक ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनायें कीं।
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय (आश्रम पद्धति) में श्रीराम शिक्षण संस्थान सलेमपुर बरतल नवाबगंज के दो बच्चों का कक्षा 6 के लिए चयन हुआ। प्रबन्धक विकाश बाबू शाक्य ने बताया कि हमारे विद्यालय में तीन बच्चों ने आवेदन किया था। जिसमें दो बच्चों का चयन हुआ है। जिनका नाम प्रशांत और सुशांत है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं और बताया कि हम अपने विद्यालय में नवोदय, सैनिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय जैसे की परीक्षा के लिए एडवांस क्लास लगवाते हैं जो कि पूर्णतया नि:शुल्क है। विद्यालय के संस्थापक महेन्द्र सिंह शाक्य एवं अध्यक्ष राहुल कुमार शाक्य, अनूप शाक्य, शिवम् दुबे, कुंवर पाल शाक्य, अवनीश कुमार, रवी बाबू, सोमेश कुमार आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *