समृद्धि न्यूज। दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह करीब 4:48 बजे एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना J-10, सेक्टर-2DSIDC बवाना स्थित फैक्ट्री की है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 17 गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में आग लगने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
दमकल विभाग की टीम मौजूद
फिलहाल दमकल विभाग की 17 गाडिय़ों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि गनीमत की बात ये रही कि अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल मामले की जांच भी की जा रही है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग पर काबू पाने के बाद इसपर विस्तार से जांच की जाएगी। आग लगने के बाद से इलाके में धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है।
