निजी अंगों से बहता खून, शरीर से बाहर निकली बच्चेदानी….. खंडवा में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने पीड़िता की क्या हालत की होगी, वो आप समझ ही गए होंगे। दुष्कर्म के बाद पीडि़त महिला तड़प-तड़प कर मर गई। मध्य प्रदेश की इस वारदात ने सबको अंदर से झकझोरकर रख दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आज सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का दावा है कि सामहूकि दुष्कर्म और दरिंदगी से महिला की आंतें बाहर आ गई थी। महिला के शव का परीक्षण करने के दौरान उसकी आंतें बाहर थीं। साथ ही उसकी बच्चेदानी भी फट गई थी। डॉक्टरों का मानना है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ या फिर शराब की बोतल जैसी कोई चीज डाली गई है। साथ ही महिला के शरीर पर भी मारपीट और चोट के निशान हैं। डॉक्टरों का मानना है कि अधिक खून बहने और आंतरकि चोटों के कारण महिला की मौत हुई है।
शुक्रवार को गांव में एक शादी समारोह हुआ था। परिवार की कई महिलाएं पास के खेत में रहने आई थीं। उस रात पीडि़ता घर नहीं लौटी। यह मानते हुए कि वह खेत में ही रुकी होगी, उसके परिवार ने तुरंत उसकी तलाश नहीं की। अगली सुबह, परिवार वाले उसे खोजते हुए खेत पर गए, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह पिछली शाम को दो ग्रामीणों, सुनील और हरि के साथ लौटी थी। बाद में, उसी गांव की एक महिला भूरीबाई ने उन्हें बताया कि पीडि़ता एक घर के पीछे एक शेड में भयंकर दर्द में, अर्ध-चेतन अवस्था में पड़ी है। शनिवार सुबह हरि की मां ने पीडि़ता महिला घायल हालत में अपने घर के आंगन में पड़ा देखा। शनिवार सुबह करीब 6 से 7 बजे हरि कोरकू की मां ने पीडि़त महिला के बच्चों को सूचना भिजवाई कि उनकी मां उसके घर में सोई है। महिला के दोनों बच्चे वहां पहुंचे तो मां खून से लथपथ बैठी थी। दोनों मां को अपने साथ घर ले आए। इस दौरान महिला बेसुध हालत में थी, उसने परिजनों को बताया कि सुनील कोरकू और हरि कोरकू ने रात में उसके साथ गलत काम किया है। सामूहिक दुष्कर्म होने और गंभीर हालत होने के बाद भी परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह से लेकर दोपहर तक महिला तड़पती रही, शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हरिऔर सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
कांग्रेस ने किया जांच दल का गठन
खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली वारदात के सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए है। इस घटना की जांच के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।
एमपी में बढ़ते अपराध, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में गृह मंत्रालय जैसा कोई विभाग नहीं है। एमपी में हर दिन 25 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होती है, दूसरी तरफ पीएम मोदी के स्वागत के लिए महिलाओं की फौज तैनात की जा रही है, क्या हमारी आदिवासी बहनें महिला नहीं, जिस तरह का जघन्य अपराध किया गया है, बेहद शर्मनाक है। क्या गृहमंत्री इसकी जिम्मेदारी लेंगे और अपराधियों को सजा दिलाएंगे, कितने शर्मनाक मामलों पर चुप रहेंगे।
