सिरोली में मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का फूल-मालाओं से किया गया भव्य स्वागत
प्रथम आने वाली छात्राओं की पढ़ाई का पूरा खर्च उठायेंगे डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रथम मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सिरोली में ऋषीपाल सिंह यादव सेक्टर प्रभारी की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अमृतपुर ने किया। इस दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का ऋषीपाल सिंह यादव व अन्य लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को नवाबगंज के ग्राम सिरोली में आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 12 की शिवाली यादव पुत्री रजनेश यादव को साइकिल व 200 रुपये, कक्षा 12 के अर्जुन गुप्ता पुत्र सर्वेश गुप्ता को साइकिल, शील्ड व 200 रुपये, कक्षा 10 की मानसी यादव पुत्री प्रवीन यादव को साइकिल, शील्ड व 200 रुपये, कक्षा 12 की मीनाक्षी शाक्य पुत्री श्याम प्रताप शाक्य को शील्ड व 500 रुपये, कक्षा 12 के शिवाकांत पुत्र कोतवाल सिंह को शील्ड व 500 रुपये, कक्षा 12 की रश्मी पुत्री गुड्डू यादव को शील्ड व 500 रुपये, कक्षा 12 की सलोनी पुत्री सुखराम को शील्ड व 500 रुपये,
कक्षा 12 के अखिलेश कश्यप पुत्र प्रमोद कश्यप को शील्ड व 1100 रुपये, कक्षा 10 की निधि यादव पुत्री रामू यादव को शील्ड व 1100 रुपये, कक्षा 10 के राहुल प्रजापति पुत्र प्रदीप प्रजापति को शील्ड व 500 रुपये, कक्षा 10 के दीपक यादव पुत्र अनिल सिंह को 500 रुपये व शील्ड, कक्षा 10 के उज्जवल दीक्षित पुत्र अनुपम को शील्ड व 500 रुपये कक्षा 10 की साक्षी दीक्षित पुत्री दिलीप दीक्षित को शील्ड व 500 रुपये, कक्षा 10 की खुश्बू पुत्र जयराम को शील्ड व 500 रुपये, कक्षा 10 की दक्षेश्वरी पुत्री जसकरन को शील्ड व 500 रुपये पुरस्कार स्वरुप प्रदान किये गयेेे। ़इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह खूब मन लगाकर पढ़ें और अपने देश, प्रदेश व माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, यह जीवन को सही दिशा देने वाली वह शक्ति है जो मानव को अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। शिक्षा ही समाज का असली धन है। इसके साथ ही डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने प्रथम आने वाली छात्राओं की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की भी बात कही। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। इस मौके पर हरीश सिंह यादव पूर्व चेयरमैन मोहम्मदाबाद, मुन्नू सिंह, रघुवीर सिंह, लख्मी सिंह, राम निवास सिंह, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, सलोवा जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, फैजान खाँन, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद्र, रामऔतार सिंह, रघुनाथ बाथम, फतेह सिंह, भाकियू के गुड्डू नेता आदि मौजूद रहे।
शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार, जिससे आप दुनिया बदल सकते-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
