इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को बनाया निशाना, किया जोरदार हमला

समृद्धि न्यूज। इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य स्थलों पर प्री-एम्पटिव (पहले से की गई सुरक्षा) कार्रवाई करते हुए हमला किया। इस हमले के बाद तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि उनकी एयर डिफेंस पूरी तरह सक्रिय है। मामले में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमले के बाद ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका है, इसलिए देश में आपात स्थिति घोषित की गई है। जिसके लिए शुक्रवार को देशभर में स्कूल बंद रहेंगे।
इजराइल ने शुक्रवार तडक़े ईरान पर हमला किया। इजराइल ने राजधानी तेहरान को निशाना बनाया और बम बरसाए। इस हमले में पूरा तेहरान दहल गया। इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह अटैक ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। इस अटैक में ईरान के सेना प्रमुख, न्यूक्लियर साइंटिस्ट समेत कई प्रमुख अधिकारियों की मौत का दावा भी किया जा रहा है।
इस अटैक को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने टारगेटिड ऑपरेशन लॉन्च किया है। नेतन्याहू ने कहा, ईरान के परमाणु बनाने वाले वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है। इस अटैक में इजराइल ने ईरान को भारी चोट पहुंचाने का दावा किया है। इजराइल ने कहा कि उसने परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया। हालांकि, ईरान पर हमला करने के बाद इजराइल ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है।

परमाणु ठिकानों को किया तबाह

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब तेहरान के तेजी से आगे बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। खबरें सामने आ रही थी कि ईरान तेजी से अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरा करने जा रहा है। इसी के बाद इजराइल की तरफ से किया गया यह हमला काफी बड़ा है। क्योंकि इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को इस अटैक में तबाह कर दिया है। सुबह तडक़े ही तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगी, हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। हालांकि, ईरान ने पहले ही कहा था कि अगर इजराइल हमला करेगा तो ईरान भी करारा जवाब देगा।

अमेरिका ने हमले से झाड़ा पल्ला

इस्राइल के इस हमले पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने ईरान पर जो हमला किया है, वह उसका एकतरफा फैसला था और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा है। इस्राइल ने हमें पहले ही बता दिया था कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी है। रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रशासन ने अमेरिकी बलों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, हम साफ कर देना चाहते हैं कि ईरान को अमेरिका के हितों या हमारे सैनिकों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

क्या ईरान करेगा पलटवार

रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने इस हमले के बाद इस बात की साफ उम्मीद जताई है कि ईरान अब उस पर पलटवार कर सकता है। इसी के चलते उन्होंने कहा, ईरान के खिलाफ इजराइल के हमले के मद्देनजरए इजराइल को उम्मीद है कि देश में मिसाइल और ड्रोन से तुरंत हमले हो सकते हैं। बयान में कहा गया है कि काट्ज़ ने इजराइल में आपातकालीन स्थिति की घोषणा करते हुए एक विशेष आदेश पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *