उन्नाव,समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर खपुरा मुस्लिम गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में विमल गौतम 10 वर्ष और उसके ममेरे भाई विशाल गौतम 19 वर्ष की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
विमल 19 वर्ष पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम महाराजगंज जबकि विशाल लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित घुरघुरी तालाब का रहने वाला था।
दोनों लोग बाइक से दूध लेने के लिए लखनऊ स्थित नागेश्वर दूध मंडी जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमल की मौके पर मौत हो गई। वहीं विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक विशाल परिवार में सबसे छोटा था।
बड़े भाई शुभम, छोटा भाई मोहित और बहन वंदना के साथ मां अनीता रो-रोकर हाल बेहाल है। हादसे के बाद गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत
