फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 33 में क्विज, डिबेट तथा भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण के आठवें दिन सीनियर तथा जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स के बीच प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता का कैम्प कमांडेंट के समक्ष आयोजन कराया गया। साथ ही एनसीसी कैडेट के लिए अग्निवीर भर्ती में क्या फायदे मिलते हैं, इसके बारे में विशेषज्ञ द्वारा लेक्चर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गयी।
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन किलाघाट स्थित मैदान में 500 एनसीसी कैडेट्स एपीआई स्टाफ तथा सहयोगी एनसीसी अधिकारियों के साथ योग कराया गया। योग, शिवाय योग पीठ के योगाचार्य अमित सक्सेना ने विभिन्न प्रकार के योगासन बताए तथा उनसे होने वाले फायदे से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नित्य प्रति योग करने से मानसिक स्थिति सही रहती है, मन को शांति प्राप्त होती है। शरीर स्वस्थ रहता है तथा किसी प्रकार की बीमारी शरीर में नहीं लगती। योग करने के उपरांत योगाचार्य द्वारा सभी को नियमित योग करने की शपथ दिलाई गई। बरेली से आए अग्निवीर भर्ती के संबंध में विशेषज्ञ ने एनसीसी में अग्निवीर हेतु अवसर के बारे में जानकारी दी। सीनियर डिवीजन तथा जूनियर डिवीजन के मध्य वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिताओं का कैंप कमांडेंट कर्नल अमरजीत सिंह मलिक तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड के समक्ष सभी एनसीसी अधिकारियों ने पी स्टाफ के साथ प्रतियोगिताएं कराई। वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सोशल मीडिया वरदान है या अभिशाप पर कराया गया। वहीं शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सूबेदार शैलेंद्र सिंह द्वारा शूटिंग की प्रतियोगिता कराई गई। लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर मेजर एसके माधव, लेफ्टिनेंट गिरजा शंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा, चीफ अफसर सतीश चंद्र यादव, थर्ड अफसर संतोष शुक्ला तथा थर्ड अफसर नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार शैलेंद्र सिंह, सूबेदार दिनेश तथा स्टाफ मौजूद रहा।
एनसीसी प्रशिक्षण में क्विज, भाषण प्रतियोगिता के साथ हुआ योगाभ्यास
