वितरकों को फोकस प्रोडक्ट व कृषि पद्धत्तियों की दी गई जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तम का योगदान सम्पूर्ण कृषि समाधान के तहत उप विक्रेता गोष्ठी का आयोजन चम्बल फर्टिलाइजर एण्ड केमिकल्स लि0 द्वारा बघार स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। आगरा से आये आरएमओ व डीजीएम नीरज कुमार, कानपुर से आये एएम मुकेश मेहता, फर्रुखाबाद के एएमएम केशव वंशल, सैनिक खाद भण्डार मोहम्मदाबाद के डिस्टीब्यूटर रवि यादव एवं शिव शंकर ने गोष्ठी में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर रवि यादव द्वारा किया गया। गोष्ठी में धान की फसल के उपयोगी कृषि पद्धत्तियों पर चर्चा की गई तथा उत्तम प्रणाम और सुपराइजा उत्पादों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, ताकि किसानों को बेहतर उत्पादिकता मिल सके। आगरा से आये डीजीएम नीरज कुमार ने कम्पनी का परिचय दिया और कहा कि कृषि में भविष्य में डिजिलाइटेशन की भूमिका व वर्तमान उर्वरक स्थिति की जानकारी दी। सीपीसीएसएन जैविक उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों पर व्यवहारिक उदाहरणों के साथ चर्चा की। कानपुर के एएम मुकेश मेहता ने कहा कि कम्पनी के मिशन और विजन का उपविक्रेताओं का परिचय करवाया। इस वर्ष की नई दवाओं प्रोडक्ट पर चर्चा की। उप विके्रताओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि हमारे उत्पादों को किसानों तक पहुंचाये। जिससे वितरकों ने काफी रुचि के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। तकनीकी परिस्थितियों व व्यावहारिक अनुभवों व उत्साहपूर्वक समन्वय गोष्ठी में दिखा।
चम्बल फर्टिलाइजर एण्ड केमिकल्स लि0 उप विक्रेता गोष्ठी सम्पन्न
