स्टेयरिंग जाम होने से कार विद्युत पोल को तोडक़र पेड़ से जा टकरायी

बड़ा हादसा होने से टला, लोगों के हल्की फुल्की आयीं चोटें
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। स्टेयरिंग जाम होने से कार विद्युत पोल तोडक़र पेड़ से जा टकराई। इस घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर फर्रुखाबाद से वापस लौट रहे मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव निवली निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र महावीर सिंह अपने परिजनों के साथ फर्रुखाबाद से कार द्वारा वापस आ रहे थे। कार उनका भतीजा देवेंद्र चल रहा था। अचानक कार का स्टेयरिंग जाम हो गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई, लेकिन कई वाहनों को बचाते हुए कार एक विद्युत पोल से जा टकरायी। इसके बाद विद्युत पोल को तोड़ते हुए गांव बाग के सामने मिश्रा ढाबा के पास सीधी पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना होते देेेख आसपास के लोग दौडक़र मौके पर जा पहुंचे और कार से सभी को बाहर निकाला तथा इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस तथा डायल 112 की पीआरबी 2660 भी मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र नवाबगंज में भर्ती कराया। जहां पर मालिक ब्रजराज सिंह के मुताबिक उनकी भतीजी कल्पना पुत्री स्वर्गीय विजय सिंह तथा कार चालक देवेंद्र के हल्की फुल्की चोटें आईं। डायल 112 पीआरबी 2660 ने कार को एक ट्रैक्टर में बांधकर बाहर निकलवाया। वहीं सूचना पाकर विद्युत विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई और टूटे पोल को ठीक करने का काम शुरु कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *