कंपिल, समृद्धि न्यूज। रंजिश में दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिससे जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से चार लोग लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कटिया निवासी चांद मियां व रेहान खान में रंजिश को लेकर मंगलवार शाम विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों पक्षों से दर्जन भर से अधिक लोग इक_े हो गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें प्रथम पक्ष से चांद मियां, बहार अली व द्वितीय पक्ष से रेहान व रिजवान अली घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हमलवार फरार हो गए। पुलिस सभी घायलों को थाने ले आई। प्रथम पक्ष के चांद मियां ने दी तहरीर में बताया कि वह शाम चार बजे अपनी मोटर साइकिल से कंपिल बाजार करके घर वापस जा रहा था। गांव में घुसते ही रेहान आधा दर्जन साथियों के साथ घेरकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। दूसरे पक्ष के रेहान ने दी तहरीर में बताया कि वह कंपिल रोड स्थित परचून की दुकान पर खड़ा था। उसी समय गांव निवासी भरुआ, निहाल शिबू व गुड्डू आए और मारपीट करने लगे। बचाने आए भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रंजिशन दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
