फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंगलवार को आयी तेज आंधी बारिश से इस भीषण गर्मी जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली। वहीं पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे रिक्रूटों पर आयी आंधी के कारण एक भवन के खिड़कियों के शीशे टूटकर गिर पड़े। जिसकी चपेट में आने से पांच रिक्रूट गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ अमृतपुर ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालचाल लिये।
मंगलवार देर शाम आयी तेज आंधी और पानी से पुलिस लाइन भवन के खिडक़ी का एक शिशा टूट गया। शिशा प्रशिक्षण के लिए रिक्रूटों पर गिर पड़ा। जिससे प्रशिक्षण के लिए आए पांच रिक्रूट गंभीर रुप से घायल हो गये।
घायल रिक्रूटों में
- सीतापुर निवासी महेंद्र वर्मा (23)
- सीतापुर निवासी अभिषेक गुप्ता (22)
- फिरोजाबाद निवासी गौरव यादव (24)
- मथुरा निवासी अश्वनी (24)
- रायबरेली निवासी सौरभ यादव (24)

सभी घायलों को पुलिस लाइन के वाहनों से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे ईएमओ डॉक्टर अमन कुमार ने बताया पुलिस लाइन से पांच लोग आए थे। एक कि स्थिति गम्भीर थी। उसका सीटी स्कैन कराया गया। अन्य चार की स्थिति सामान्य है सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ अमृतपुर ने लोहिया अस्पताल में पहुंचकर घायलों के हालचाल लिये।
