वृद्धा की भी हालत गंभीर, लोहिया में चल रहा इलाज
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। सडक़ पार कर रही वृद्धा से बाइक टकरा गयी। जिससे वृद्धा व बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि वृद्धा की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर के निकट सडक़ पार कर रही वृद्ध महिला को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे हरसिंहपुर निवासी गुड्डी पत्नी रामपाल उम्र 55 वर्षीय से जा टकराई। इस घटना में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई तथा बाइक सवारी युवक गोविंद पुत्र अवधेश निवासी करनपुर दत्त उम्र 30 वर्ष भी सडक़ से नीचे खाई में जा गिरा। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया व पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र राजेपुर भेज दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर हालत गंभीर होने पर वृद्ध महिला व बाइक सवार युवक को लोहिया अस्पतालस रेफर कर दिया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने युवक गोविंद को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक बाहर नौकरी करता था जो की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। कस्बा राजेपुर से गांव आते समय सडक़ दुर्घटना हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का बताया जा रहा है। मौत की सूचना पाते ही मां रीता, भाई उमेश, पुष्पेंद्र, शीलू आदि का रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल वृद्धा का जिला अस्पताल लोहिया में इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया है कि मृतक युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सडक़ पार कर रही वृद्धा से बाइक टकराई, इलाज के दौरान चालक की मौत
