पुणे: कार-पिकअप ट्रक में भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे जिले में बुधवार को कार और पिकअप ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस के मुताबिक, यह हादसा जेजुरी-मोरगांव रोड पर हुआ है।मरने वालों में सात पुरुष, एक महिला और बच्चा शामिल है। दो अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार बुधवार शाम को पुणे जिले के जेजुरी के पास खड़ी पिकअप गाड़ी में घुस गई। यह घटना शाम करीब 6:45 बजे जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक होटल के बाहर हुई। मृतकों में होटल का मालिक भी है वह और उसका स्टाफ पिकअप गाड़ी से फ्रिज उतार रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही सेडान कार में दो महिला और दो बच्चा समेत छह लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *