समृद्धि न्यूज। इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका के कूदने की संभावना नजर आ रही है। इसी बीच व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका किस बात का इंतजार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि आने वाले 2 हफ्ते के अंदर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात का फैसला लेंगे कि वो युद्ध में शामिल होंगे या नहीं। पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इजराइल और ईरान के बीच सैन्य झड़पें लगातार बढ़ रही हैं। इसी तनाव के बीच गुरुवार को ईरान ने जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी इजराइल के सोरोका अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। जिसके बाद बात और बिगड़ गई है। इजराइल ने ईरान को खुली धमकी दी है कि अब अयातुल्ला खामनेई जिंदा नहीं बचेंगे। इस बीच, ईरान पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो इस मसले पर दो सप्ताह में निर्णय लेगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने इस संबंध में जानकारी दी। ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग तेजी से बढ़ती जा रही है। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन बरसा रहे हैं। इसी बीच अब इस बात के साफ संकेत सामने आ रहे हैं कि बहुत जल्द अमेरिका भी इस युद्ध में शामिल हो सकता है। नेतन्याहू और खोमेनेई के बीच जारी युद्ध में अब ट्रंप की भी एंट्री हो सकती है। जहां इस बात के संकेत सामने आए हैं कि डोनाल्ड ट्रंप भी इस जंग का हिस्सा बन सकते हैं और ईरान पर अटैक कर सकते हैंण् वहींए सबसे बड़ा सवाल यह ही है कि ट्रंप कब ईरान पर हमला करेंगे, वो इस जंग में कूदेंगे भी या नहीं, इसका जवाब अब व्हाइट हाउस ने दे दिया है।
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को ऐलान किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हफ्ते के अंदर यह तय करेंगे कि अमेरिका चल रहे इजराइल-ईरान युद्ध में कूदेगा या नहीं। वो इस युद्ध का हिस्सा बनेगा या नहीं, ट्रंप का हवाला देते हुए, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा इस बात के आधार पर कि आने वाले समय में ईरान के साथ न्यूक्लियर पावर को रोकने को लेकर बातचीत होगी या नहीं, इसके आधार पर आने वाले 2 हफ्तों में अमेरिका तय करेगा कि उसे इस जंग का हिस्सा बनना है या नहीं।
2 हफ्ते के अंदर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फैसला लेंगे कि वो युद्ध में शामिल होंगे या नहीं
