सदर विधायक राज्य सैनिक परिषद के बनाये गये सदस्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को 20 जून को राज्य सैनिक परिषद उत्तर प्रदेश का सदस्य नामित किया गया है। इस परिषद का मुख्यालय लखनऊ में है। विधानसभा से दो सदस्यों को नामित किया जाता है। इसमें मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के अलावा कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा विधायक प्रतापगढ़ को भी नामित किया गया है।
मेजर सुनील दत्त द्विवेदी उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आम्र्ड फोर्सेज सहायता संस्थान लखनऊ की प्रबंध समिति के सद्स्य हैं। जिसकी अध्यक्ष राज्यपाल है। उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री है। मुख्यसचिव, वित्त सचिव व आर्मी के जीओसी एरिया के मेजर जनरल भी इस संस्थान के सद्स्य हैं। प्रदेश की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति के रूप में भी विगत कई महीनों से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी कार्यरत हैं जो कि वित्तीय मामलों की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी वित्तीय समिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *